Click here to Visit the RBI’s new website

वित्तीय समावेशन और विकास

यह कार्य वित्तीय समावेशन, वित्तीय शिक्षण को बढ़ावा देने और ग्रामीण तथा एमएसएमई क्षेत्र सहित अर्थव्यवस्था के उत्पादक क्षेत्रों के लिए ऋण उपलब्ध कराने पर नवीकृत राष्ट्रीय ध्यानकेंद्रण का सार संक्षेप में प्रस्तुत करता है।

प्रेस प्रकाशनी


(282 kb )
वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023

13 फरवरी 2023

वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023

भारतीय रिज़र्व बैंक देश की जनता के बीच एक विशेष विषय पर वित्तीय शिक्षण संदेशों का प्रचार करने के लिए 2016 से प्रति वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह (एफएलडब्ल्यू) आयोजित कर रहा है।

2. वर्तमान वर्ष के एफएलडब्ल्यू के लिए चयनित विषय है- "सही वित्तीय बर्ताव, करे आपका बचाव", जिसे 13 से 17 फरवरी 2023 के बीच मनाया जाएगा। यह विषय वित्तीय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय कार्यनीति: 2020-2025 के समग्र कार्यनीतिक उद्देश्यों के साथ संरेखित है, जिसका उद्देश्य आम जनता के बीच जागरूकता उत्पन्न करते हुए वित्तीय आघात-सहनीयता का सृजन करना और उनके हित को बनाए रखना है। इसमें, बचत, आयोजना और बजट तथा डिजिटल वित्तीय सेवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

3. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा वित्तीय जागरूकता संदेशों का प्रसार करने के लिए फरवरी 2023 माह के दौरान एक केंद्रीकृत संचार मीडिया अभियान चलाया जाएगा। बैंकों को भी सूचित किया गया है कि वे सूचना का प्रसार करें और अपने ग्राहकों के बीच जागरूकता उत्पन्न करें।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1711

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष