आरबीआई/2024-25/102
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.11/02.08.001/2024-25
2 जनवरी 2025
अध्यक्ष / प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी
संबंधित अग्रणी बैंक
महोदया/ महोदय,
नागालैंड राज्य में नए जिले का गठन - अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना
नागालैंड सरकार ने दिनांक 02 नवंबर 2024 की राजपत्र अधिसूचना सं. जीएबी-I/प्रशासन-1/क्रिएशन/21 के माध्यम से नागालैंड राज्य में मेलुरी नामक एक नए जिले के गठन को अधिसूचित किया है। तदनुसार, इस नए जिले के लिए निम्नानुसार अग्रणी बैंक को नामित करने का निर्णय लिया गया है:
क्र.
सं. |
नव निर्मित जिले का नाम |
उस बैंक का नाम जिसे अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपा गया है |
नये जिले को आवंटित किया गया डिस्ट्रिक्ट वर्किंग कोड |
1 |
मेलुरी |
भारतीय स्टेट बैंक |
02R
(शून्य दो आर के रूप में पढ़ा जाए) |
2. नागालैंड राज्य में अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्वों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
भवदीय,
(आर गिरिधरन)
मुख्य महाप्रबंधक |