बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(389 kb )
2025-26 की चौथी तिमाही के लिए अखिल भारतीय आवास मूल्य सूचकांक

29 मई 2025

2025-26 की चौथी तिमाही के लिए अखिल भारतीय आवास मूल्य सूचकांक

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) पंजीकरण अधिकारियों से प्राप्त लेनदेन-स्तरीय आँकड़ों के आधार पर तिमाही आधार पर आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) संकलित करता है। आज, रिज़र्व बैंक ने 2025-26 की चौथी तिमाही के लिए एचपीआई जारी किया1, जिसका आधार वर्ष 2022-23 है और इसमें अठारह प्रमुख शहर शामिल हैं2

मुख्य बातें:

  • आवास मूल्य सूचकांक ने पिछली तिमाही के 115.6 से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 115.9 का स्तर दर्ज किया, जो जयपुर, लखनऊ और पुणे सहित विभिन्न शहरों में आवास मूल्यों में वृद्धि के कारण हुआ, जिससे तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि 0.2 प्रतिशत दर्ज हुई (चार्ट 1)।

  • 2025-26 की चौथी तिमाही में अखिल भारतीय एचपीआई की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि 4.2 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह वृद्धि 3.8 प्रतिशत थी। इस वृद्धि का मुख्य कारण नागपुर, जयपुर, चंडीगढ़ और कानपुर जैसे शहर रहे (चार्ट 1)।

Chart 1: All-India House Price Index

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/355


1 अखिल भारतीय और शहर-वार एचपीआई पर समय-शृंखला डेटा बैंक के भारतीय अर्थव्यवस्था के डेटाबेस (डीबीआईई) पोर्टल (https://data.rbi.org.in/#/dbie/home> Statistics > Real Sector > Prices & Wages) पर उपलब्ध हैं।

2 अठारह शहर हैं: मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, पुणे, गाजियाबाद, ठाणे, गौतम बुद्ध नगर, चंडीगढ़ और नागपुर।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष