22 जून 2026
आरबीआई बुलेटिन - जून 2026
आज रिज़र्व बैंक ने अपने मासिक बुलेटिन का जून 2026 अंक जारी किया। इस बुलेटिन में एक भाषण, एक आलेख और वर्तमान सांख्यिकी शामिल हैं।
यह आलेख अर्थव्यवस्था की स्थिति संबंधी है।
अर्थव्यवस्था की स्थिति
पश्चिम एशिया में हाल ही में हुए अंतरिम शांति समझौते के बावजूद, भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार में रुकावटें बनी रहीं। चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बीच, निजी खपत और नियत निवेश के बल पर भारतीय अर्थव्यवस्था 2025-26 की चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी। शुरुआती दो महीनों के उच्च आवृति संकेतक बताते हैं कि 2026-27 में भी आर्थिक गति बनी रहेगी। मई में तेज़ी आने के बावजूद, सीपीआई मुद्रास्फीति स्थिर रही। एफ़डीआई अंतर्वाह और पर्याप्त विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि के कारण भारत का बाह्य क्षेत्र आघात-सह बना रहा।
बुलेटिन के आलेख में व्यक्त विचार लेखकों के हैं और ये भारतीय रिज़र्व बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/514 |