19 जून 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक ने अग्रणी बैंक योजना संबंधी परिपत्र जारी किया
भारतीय रिज़र्व बैंक ने 13 फरवरी 2026 को अग्रणी बैंक योजना के संशोधित दिशानिर्देशों पर परिपत्र का मसौदा जारी कर जन सामान्य से प्रतिक्रिया मांगी थी।
2. परिपत्र के मसौदे पर प्राप्त प्रतिक्रिया की जांच कर ली गई है और आवश्यक संशोधनों को अंतिम दिशानिर्देशों में उचित रूप से शामिल कर लिया गया है। परिपत्र के मसौदे पर प्राप्त प्रतिक्रिया के मुख्य बिंदुओं और की गई कार्रवाई का विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।
3. अग्रणी बैंक योजना से संबंधित संशोधित परिपत्र आज जारी कर दिया गया है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/502 |