बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(421 kb )
वर्ष 2025-26 के दौरान निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्य-निष्पादन

24 जून 2026

वर्ष 2025-26 के दौरान निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्य-निष्पादन

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2025-26 के दौरान निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र के कार्य-निष्पादन से संबंधित आंकड़े जारी किए, जो 4,278 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों के संक्षिप्त वित्तीय परिणामों से लिए गए हैं। तुलना करने के लिए तालिकाओं में 2024-25 से संबंधित आंकड़े भी दिये गए हैं। ये आंकड़े निम्नलिखित वेबलिंक पर एक्सेस किए जा सकते हैं- https://data.rbi.org.in/DBIE/#/dbie/reports/Statistics/Corporate%20Sector/Listed%20Non-Government%20Non-Financial%20Companies.

मुख्य बातें

बिक्री

  • वर्ष 2025-26 के दौरान, समग्र स्तर पर, सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों ने पिछले दो वर्षों में एकल-अंक की संवृद्धि दर्ज करने के बाद, 10.1 प्रतिशत की दो-अंकों की बिक्री संवृद्धि दर्ज की। यह तेजी मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र की बिक्री संवृद्धि में पर्याप्त सुधार के कारण थी (तालिका 1ए और 2ए)।

  • पिछले वर्ष की 6.0 प्रतिशत की संवृद्धि की तुलना में, 2025-26 के दौरान विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियों की बिक्री 10.8 प्रतिशत बढ़ी, जिसका मुख्य कारण ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, खाद्य एवं पेय पदार्थ और रसायन उद्योग थे। दूसरी ओर, प्रमुख उद्योगों में, पेट्रोलियम उद्योग की बिक्री में 2025-26 के दौरान संकुचन दर्ज किया जाना जारी रहा (तालिका 2ए और 5ए, चार्ट 1)।

Chart 1
  • आईटी कंपनियों की बिक्री में संवृद्धि 2025-26 में बढ़कर 7.9 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष 7.1 प्रतिशत थी। गैर-आईटी सेवा कंपनियों ने 2025-26 के दौरान भी दोहरे अंकों में बिक्री वृद्धि दर्ज करना जारी रखा, जिसका नेतृत्व थोक और खुदरा व्यापार उद्योग के बेहतर कार्यनिष्पादन ने किया।

व्यय

  • विनिर्माण कंपनियों के कच्चे माल के व्यय में 2025-26 के दौरान 12.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई; बिक्री की तुलना में कच्चे माल का अनुपात 2025-26 में बढ़कर 57.6 प्रतिशत हो गया, जो एक वर्ष पहले 55.7 प्रतिशत था, तथा यह निविष्टि लागत के दबाव की ओर संकेत करता है (तालिका 2ए और 2बी)।

  • वर्ष 2025-26 के दौरान विनिर्माण, आईटी और गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए कर्मचारियों की लागत में क्रमशः 10.7 प्रतिशत, 6.1 प्रतिशत और 9.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई; विनिर्माण कंपनियों के लिए बिक्री की तुलना में कर्मचारियों की लागत का अनुपात मोटे तौर पर स्थिर रहा, जबकि सेवा कंपनियों के लिए इसमें गिरावट आई।

मूल्य निर्धारण क्षमता

  • निविष्टि लागत में वृद्धि के बावजूद, विनिर्माण कंपनियों के परिचालनगत लाभ में संवृद्धि 2025-26 के दौरान 10.3 प्रतिशत हुई, जोकि पिछले वर्ष यह 6.0 प्रतिशत थी; सेवा क्षेत्र के भीतर, गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए परिचालनगत लाभ 2025-26 में घटकर 7.1 प्रतिशत हो गया, जबकि आईटी कंपनियों के लिए यह बढ़कर 10.7 प्रतिशत हो गया (तालिका 2ए)।

  • वर्ष 2025-26 के दौरान, विनिर्माण और गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए परिचालनगत लाभ मार्जिन क्रमशः 30 आधार अंक (बीपीएस) और 210 बीपीएस कम होकर 13.9 प्रतिशत और 20.0 प्रतिशत रह गया, जबकि आईटी कंपनियों के लिए यह 50 बीपीएस बढ़कर 22.4 प्रतिशत हो गया (तालिका 2बी, चार्ट 2)।

Chart 2

ब्याज व्यय

  • सकल लाभ में अधिक वृद्धि और ब्याज व्यय में कमी के कारण, विनिर्माण कंपनियों का ब्याज व्याप्ति अनुपात (आईसीआर)1 2025-26 में पिछले वर्ष के 7.9 से सुधरकर 9.1 हो गया। सेवा क्षेत्र के भीतर, गैर-आईटी सेवा कंपनियों का आईसीआर 2025-26 में पिछले वर्ष की तरह 2.2 पर अपरिवर्तित रहा, जबकि आईटी फर्मों का आईसीआर ऊंचे स्तर पर बना रहा (तालिका 2बी)।

तालिकाओं की सूची
तालिका सं. शीर्षक
1 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन संवृद्धि दर
बी चयनित अनुपात
2 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन – क्षेत्र-वार संवृद्धि दर
बी चयनित अनुपात
3 चुकता पूंजी के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन संवृद्धि दर
बी चयनित अनुपात
4 बिक्री के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन संवृद्धि दर
बी चयनित अनुपात
5 उद्योग के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन संवृद्धि दर
बी चयनित अनुपात
व्याख्यात्मक टिप्पणियां
शब्दावली

नोट:

  • संकलन पद्धति, और शब्दावली (पिछली रिलीज़ से भिन्न संशोधित परिभाषाओं और गणनाओं सहित) का विवरण देने वाले व्याख्यात्मक नोट संलग्न हैं।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/531


1 आईसीआर (अर्थात, ब्याज और कर से पहले की आय और ब्याज व्यय का अनुपात) किसी कंपनी की ऋण चुकाने की क्षमता का एक माप है। व्यवहार्य आईसीआर के लिए न्यूनतम मान 1 है।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष