25 फरवरी 2026
2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए
अखिल भारतीय आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई)
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) पंजीकरण अधिकारियों से प्राप्त लेनदेन-स्तरीय आँकड़ों के आधार पर तिमाही आधार पर आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) संकलित करता है। आज, रिज़र्व बैंक ने 2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) जारी किया1, जिसका आधार वर्ष 2022-23 है और इसमें अठारह प्रमुख शहर शामिल हैं2।
मुख्य बातें:
-
आवास मूल्य सूचकांक का मूल्य 2025-26 की पिछली तिमाही की तुलना में 2025-26 की तीसरी तिमाही में 114.2 से बढ़कर 115.6 हो गया जो प्रमुख शहरों - अर्थात जयपुर, कानपुर और चेन्नई - की 1.2 प्रतिशत की तिमाही-दर-तिमाही संवृद्धि को दर्शाता है। (चार्ट 1)
-
अखिल भारतीय एचपीआई में 2025-26 की तीसरी तिमाही में 3.6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की वार्षिक वृद्धि हुई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। नागपुर, चंडीगढ़ और जयपुर जैसे शहरों ने उक्त वृद्धि में योगदान दिया। (चार्ट 1)
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2167
|