27 मार्च 2026
भुगतान विज़न 2028
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 2001 से नियमित रूप से भुगतान विज़न तैयार करता रहा है। इसमें भारत में भुगतान एवं निपटान प्रणालियों के संरचित विकास के लिए कार्यनीतिक दिशा प्रदान करना शामिल है। पिछले ऐसे दस्तावेज़ में 2025 तक की अवधि को कवर किया गया था।
2. भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज दिसंबर 2028 तक की अवधि के लिए ‘भुगतान विज़न 2028’ जारी किया है। इस दस्तावेज़ को विभिन्न हितधारकों से प्राप्त इनपुट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें अगले तीन वर्षों के दौरान की जाने वाली 15 विशिष्ट पहलों का उल्लेख है। विज़न दस्तावेज़ में, अन्य के साथ-साथ, उपयोगकर्ता सशक्तिकरण, धोखाधड़ी के विरुद्ध सुरक्षा उपायों को मजबूत करना, सीमा-पारीय भुगतान ढांचों की दक्षता में वृद्धि तथा कारोबार करने में सुगमता को बढ़ावा देना आदि पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2339 |