बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(273 kb )
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – मार्च 2026

30 मार्च 2026

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – मार्च 2026

मार्च 2026 माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े तालिका 1 से 9 में प्रस्तुत किए गए हैं।

इस महीने से, बकाया और नए रुपया ऋणों के लिए क्षेत्र-वार भारित औसत ऋण दरों पर नई तालिकाएँ (तालिका 8 और तालिका 9) जारी की जा रही हैं।

मुख्य बातें :

ऋण दरें :

  • एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) फरवरी 2026 में 8.44 प्रतिशत (जनवरी 2026 में 8.49 प्रतिशत) पर रहा ।

  • एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर जनवरी 2026 के 9.04 प्रतिशत से घटकर फरवरी 2026 में 9.00 प्रतिशत हो गया।

  • एससीबी का 1-वर्षीय औसत निधि की सीमांत लागत आधारित उधार दर (एमसीएलआर) फरवरी 2026 के 8.45 प्रतिशत से घटकर मार्च 2026 में 8.40 प्रतिशत हो गया।

  • सभी क्षेत्रों में, नए और बकाया दोनों तरह के रुपये के ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर में नरमी आई।

  • एससीबी के कुल बकाया अस्थिर दर वाले रुपये ऋणों में बाह्य बेंचमार्क आधारित ऋण दर (ईबीएलआर) से जुड़े ऋणों का हिस्सा दिसंबर 2025 के अंत तक 65.4 प्रतिशत था (सितंबर 2025 के अंत तक 64.9 प्रतिशत), जबकि एमसीएलआर से जुड़े ऋणों का हिस्सा 32.0 प्रतिशत था (सितंबर 2025 के अंत तक 32.2 प्रतिशत)।

जमा दरें :

  • एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) फरवरी 2026 में 5.65 प्रतिशत पर रहा (जनवरी 2026 में 5.66 प्रतिशत)।

  • एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाओं पर डब्ल्यूएडीटीडीआर जनवरी 2026 में 6.64 प्रतिशत से घटकर फरवरी 2026 में 6.62 प्रतिशत हो गया।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2356


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष