10 मई 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक और यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने आपसी सहयोग के लिए
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
श्री संजय मल्होत्रा, गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) और सुश्री क्रिस्टीन लेगार्ड, यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ईसीबी) की प्रेसिडेंट ने आज केंद्रीय बैंकिंग क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह हस्ताक्षर बासेल में अंतरराष्ट्रीय निपटान बैंक (बीआईएस) की बैठकों के दौरान किए गए।
यह एमओयू, जो 2015 के पिछले एमओयू को अद्यतन बनाता है, केंद्रीय बैंकिंग क्षेत्र में आपसी हित के मामलों में दोनों संस्थानों के बीच सूचनाओं के नियमित आदान-प्रदान, नीतिगत संवाद और तकनीकी सहयोग के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/236 |